Maiya Samman Yojana 16th Installment: झारखंड की महिलाओं के लिए फिर से खुशखबरी आई है। मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार अब 16वीं किस्त जारी करने जा रही है। दिवाली से पहले 15वीं किस्त का भुगतान किया गया था और अब 16वीं किस्त की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने घरेलू खर्च और जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
मंईयां सम्मान योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है जो सीधे उनके बैंक खाते में DBT माध्यम से भेजी जाती है। सरकार चाहती है कि राज्य की हर पात्र महिला को इस योजना का पूरा लाभ मिले और किसी को भी राशि मिलने में दिक्कत न हो। अगर आप भी 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है, यहां आपको 16वीं किस्त से जुड़ी हर एक जानकारी मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Date
राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थियों के बैंक खातों की जांच और DBT Verification प्रक्रिया को लगभग समाप्त कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक 16वीं किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
यानी राज्य की महिलाओं को 15 नवंबर तक 16वीं किस्त की राशि मिलने की संभावना है। इस बार भी ₹2500 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिन महिलाओं की पिछली किस्त रुकी हुई है, उन्हें दो किस्तों का लाभ एक साथ मिल सकता है। ऐसी महिलाओं को एक साथ ₹5000 मिलेंगे जबकि 15वीं किस्त का लाभ उठा चुकी महिलाओं को सामान्य राशि यानी ₹2500 का लाभ मिलेगा।
इन 12 जिलों में पहले मिलेगा 2500 रुपये
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार 16वीं किस्त का वितरण चरणबद्ध तरीके से करेगी, जिसमें पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों के लाभार्थियों के खाते और दस्तावेज पहले ही सत्यापित कर लिए गए हैं, इसलिए इन्हें सबसे पहले ₹2500 की राशि भेजी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो या आयकर दाता न हो।
- महिला के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
- लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी ताकि उनका नाम नई सूची में जोड़ा जा सके।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करके अपने Aadhaar Number या आवेदन आईडी से लॉगिन करना है।
- अब “किस्त स्थिति देखें” (Installment Status Check) सेक्शन पर जाना है।
- यहां आपको अपने खाते की स्थिति दिखाई देगी कि राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं।
- यदि राशि भेज दी गई है तो बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS भी प्राप्त होगा।
- अगर SMS नहीं आया है, तो आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवा सकते हैं या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर पेमेंट की स्थिति जांच सकते हैं।
- इसके अलावा नेट बैंकिंग, गूगल पे या फोन पे के माध्यम से भी आप अपने खाते में राशि आने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Free Silai Machine Yojana Form: फ्री सिलाई मशीन योजना का नया फॉर्म भरना शुरू, मिलंगे 15,000 रुपये